खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बे के स्टेशन रोड़ पर सहारा इंडिया बैंक के समीप टैम्पू व बाइक की आमने-सामने जबरदस्त भीड़त में बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। एक्सीडेंट के बाद टैम्पू चालक फरार हो गया। घायल युवकों को गश्त पर निकले रहे दो सिपाहियों ने उसे तुर्कहां अस्पताल ले गए जहां उपचार चल रहा है।
सौहरौना गांव निवासी विद्या सागर पुत्र नथुनी यादव अपने मित्र आदित्य शर्मा के साथ बाइक से घर जा रहे थे कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार टेम्पू से सहारा बैंक के पास जीतू टेन्ट हाउस के सामने जबरदस्त भीड़त हो गई। इस दुर्घटना में दोनों युवक घायल हो गए, सर में चोट लगने से घायलावस्था में सड़क पर पड़े थे।
उधर से ड्यूटी में जा रहे हेड कांस्टेबल हीरा सिंह एवं सिपाही शशिकेश गोस्वामी ने तुरंत उन्हें तुर्कहा अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है वहीं टैम्पू चालक मौका देखकर फरार हो गया।
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…