खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा व गुरली रमगढ़वा स्टेशन के बीच खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी अंडरपास के समीप शुक्रवार की सुबह रेलवे ट्रैक से सटे एक युवक की लाश मिली है। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त सहित पीएम में भेजने की कार्रवाई में जुटी हुई है।
खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर पुल के अंडरपास के समीप ट्रैक पर नीला पैण्ट पहने व शरीर पर अन्य कोई कपड़ा नहीं पहने एक 34 वर्षीय युवक का शव देख उधर से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया तो सनसनी मच गई और मौके पर भीड़ जुट गई। किसी ने खड्डा पुलिस को सूचना दी तो एसआई जीयेलाल कन्नौजिया, सिपाही शैलेश घटनास्थल पर पहुंच शिनाख्त सहित अन्य कार्रवाई में जुट गए। पुलिस के अनुसार ट्रेन से गिरकर या ट्रेन से धक्का लगने से मौत होने की संभावना जताई जा रही है। आरपीएफ कप्तानगंज के जवान कमलेश पाण्डेय भी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं।
खड्डा पुलिस शव को कब्जे में लेकर युवक की पहचान कराने सहित पोस्टमार्टम में भेजने की कार्रवाई में जुटी हुई है। खड्डा थाने के एस आई जियेलाल कन्नौजिया ने बताया कि युवक देखने से मानसिक रोगी लग रहा है। शरीर पर एक नीले कलर का पैण्ट पहने हुए है, चेहरे पर थोड़ी दाड़ी है। मृतक के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
घायल को दी जान से मारने की धमकी रंजिशन घटना को दिया अंजाम खड्डा,…
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…