News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण- डीएम

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 5, 2024  |  6:16 PM

24 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण- डीएम
  • खड्डा तहसील सभागार में लोगों की फरियाद सुने डीएम, एसपी

खड्डा/कुशीनगर। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की उपस्थिति में शनिवार को तहसील खड्डा के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों के प्रार्थना पत्रों को बारी- बारी सुनकर समस्या के उचित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

शनिवार को खड्डा तहसील सभागार में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा सहित जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 43 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से राजस्व विभाग के 14 में से 2 को तत्काल निस्तारित किया गया, राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त मामलों से संबंधित 4, पुलिस विभाग से संबंधित 6, विकास विभाग से संबंधित 7 तथा अन्य विभाग के 12 में से 2 को तत्काल निस्तारण किया गया। इस तरह 43 शिकायत पत्रों में से 4 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण तत्काल एवं अवशेष 39 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को गुणवत्तापूर्ण एवं समय से निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा गया। डीएम ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस पर आए हुए शिकायतों को सदैव प्राथमिकता पर रखते हुए हर पीड़ित की समस्या का निष्पक्ष निस्तारण करना सुनिश्चित करें। तहसील अधिवक्ताओं ने डीएम से मुलाकात कर आम समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस विभाग से जुडे़ मामलों की सुनवाई की व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भाे का निस्तारण राजस्व विभाग की सहायता से टीम बनाकर प्राथमिकता एवं गुणवत्ता के साथ शत प्रतिशत सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिये।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, उप जिलाधिकारी ऋषभ पुंडीर, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, सीओ उमेश भट्ट, डीपीओ विनय कुमार, बीएसए राम जियावन मौर्य, डीएसओ डीके सैनी, डीआईओएस रविंद्र कुमार, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, तहसीलदार महेश कुमार, नायब तहसीलदार अभिषेक, बीडीओ विनीत यादव, थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, हनुमानगंज अजय पटेल, नेबुआ नौरंगिया एसएचओ हर्षवर्धन सिंह सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी एवं राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking