News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: नेत्र दर्शन-खुला पट, मां का दर्शन पाकर भक्त हुए निहाल, दिखा अनोखा दृश्य

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 3, 2022  |  9:20 PM

676 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: नेत्र दर्शन-खुला पट, मां का दर्शन पाकर भक्त हुए निहाल, दिखा अनोखा दृश्य
  • नेत्रदर्शन कार्यक्रम में सांसद विजय दूबे, विधायक विवेकानंद पाण्डेय सहित तमाम जनप्रतिनिधि हुए शामिल 
  • दुर्गा पण्डालों में जुट रहे श्रद्धालु

खड्डा/कुशीनगर। रविवार को महासप्तमी पर मां दुर्गा का नेत्रपट खुलने के साथ- साथ दुर्गा पूजा शुरू हो गया। इसके साथ ही देर रात तक पूजा पंडालो में नेत्र दर्शन के साथ जगराता और भक्ति संगीत का दौर जारी रहा। पूजा- पाठ और मां दुर्गे के दर्शन पूजन को लेकर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। इसी के साथ दुकाने सजने के साथ मेला की तैयारी शुरू हो गई है।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

रविवार को सप्तमी के दिन खड्डा कस्वे के आजाद चौक, सुबाष चौक, जलकल रोड़, गल्ला मंडी, फारम मुहल्ला, सब्जी मण्डी, हनुमान मंदिर, स्टेट बैंक चौक, जटाशंकर पोखरा पर सजे मां के दरबार के नेत्र पट खुलते ही जयकारों की गुंज उठ पड़ी। वहीं नगर पंचायत छितौनी, पनियहवा, बेलवनिया, धरनीपट्टी, पड़रही, नेबुआ, नौरंगिया सहित पकड़ियार बाजार, बरवारतनपुर, खजुरी, क्रांति चौराहा, कुनेलीपट्टी, एकडंगा रेगुलेटर, मठियां, सोहरौना, मदनपुर सुकरौली, भुजौली बाजार आदि स्थानों के पूजा पंडाल में स्थापित देवी मूर्तियों के पट समितियों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में अतिथियों द्वारा खोले गए। नेत्र की पट्टी खुलते ही मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया वहीं विधि विधान से आरती के समय काफी संख्या में श्रद्धालु पण्डाल पहुंचकर दर्शन व पूजा पाठ किये।तैयारी में किसी प्रकार की कमी न रह जाए इसे लेकर पूजा समितियां पूरी तरह सजग दिखी। इसी के साथ सोमवार को जगह- जगह माता के दरबार में जगराता व भगवती जागरण का कार्यक्रम भी शुरू हो गया है। मंगलवार को लोग भव्य मेला का आनंद उठा सकेंगे

नेत्र दर्शन कार्यक्रम में रहे शामिल

नेत्र दर्शन कार्यक्रम में सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक विवेकानंद पांडेय, ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ संतोष मणि त्रिपाठी, संग्राम सिंह यादव, सुनील प्रजापति के अलावा नगर पंचायत खड्डा में भाजपा नेता दुर्गेश्वर वर्मा, संतोष जायसवाल, रामअवध मद्धेशिया, राजकुमार तुलस्यान, सिराज अहमद, राकेश मद्धेशिया, रविप्रकाश रौनियार, अमरचंद मद्धेशिया, सुदीप शर्मा, विनोद यादव, दीनानाथ मद्धेशिया आदि दुर्गा पण्डालों में उपस्थित होकर मां दुर्गे का दर्शन, पूजन- अर्चन किये।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking