खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा कुनेलीपट्टी में जंगल से भटककर पड़वा प्रजाति का हिरण एक गन्ने के खेत में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच उसको कब्जे में लेकर मदनपुर जंगल में छोड़ दिया।
ग्रामसभा कुनेलीपट्टी में जंगल से भटक कर रविवार को एक पड़वा प्रजाति का हिरण पहुंच गया। गन्ने के खेत में हिरण को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर जुटे लोगों की सूचना पर वनक्षेत्राधिकारी बीके यादव ने अन्य वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर उसको कब्जे में लेकर बिहार प्रांत के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर जंगल में छोड़ दिया।
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…