खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा विकास खण्ड के रामपुर जंगल गांव में मंगलवार को जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद डेंगू, मलेरिया सहित जलजनित बीमारियों को दूर करने के लिए पंचायत विभाग ने बुधवार को गांव के गढ्डों सहित आस- पास पानी में गम्बूजिया मछली को छोड़ रोकथाम का उपाय किया है।
बताते चलें की बीते एक माह के भीतर रामपुर जंगल गांव में तेज वायरल बुखार से दो तो इंसेफ्लाइटिस से एक बच्चे की मौत हो गयी थी। गांव में एडी हेल्थ व सीएमओ ने दौरा कर बीमारी के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य व पंचायत विभाग को जरूरी निर्देश दिए थे। मंगलवार को जिलाधिकारी एस.राजलिंगम ने गांव सहित मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर जानकारी ली। उन्होंने जिम्मेदारों की क्लास भी ली। डीएम के दौरे के दूसरे दिन बुधवार को पंचायत एडीओ सीताराम ने फाजिलनगर से गम्बूजिया मछली मंगाकर गांव में पानी के गढ्डों में छोड़ा गया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि संजय चौहान, केदार, दिनेश गौड़, पप्पू, चंदन, नरसिंह, सुरेश आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…