खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्वे के सिनेमा रोड़ पर स्थापित श्री गणपति पूजा सेवा समिति द्वारा शनिवार को गणपति डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति गीतों पर आधारित डांस महोत्सव में डीआईडी गोरखपुर की टीम प्रतियोगिता में अब्बल रही।
नगर के सिनेमा रोड़ पर स्थापित सात दिवसीय गणेश प्रतिमा के प्रथम दिवस नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। दूसरे दिन नेत्र दर्शन, भव्य गंगा आरती सहित डांडिया नृत्य आदि कार्यक्रमो में दर्शकों भक्ति गीतों पर झूम उठे। चौथे दिवस को आयोजन समिति ने भव्य नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 31ग्रुप टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें डीआईडी गोरखपुर को प्रथम स्थान, जेस्ट राक मुम्बई दूसरे स्थान, हर्ष गोरखपुर तीसरे, जीतू खड्डा चौथे स्थान पर तो बन्नीराज गोरखपुर पांचवें स्थान पर रहे। निर्णायक टीम के हैरी त्रिपाठी, मून सिंह, सुजीत राक, सलीम, अमीर, हिमांशु ने प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की। विजयी टीम को नकद सम्मान तथा शील्ड प्रदान किया गया। दर्शक रोमांचक नृत्य को देख मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि दयानंद पांडेय रहे।
इस दौरान आयोजक मण्डल के हरीशंकर मद्धेशिया, अविनाश मल्ल, पवन मद्धेशिया, दीलिप मद्धेशिया, सोनू पाण्डेय, आदर्श, चीकू, गोलू, सज्जन मद्धेशिया, पुरोहित जितेन्द्र तिवारी सहित तमाम दर्शक मौजूद रहे।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…