News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: नगर में धूम धाम से मनाया जा रहा गणपति उत्सव, चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया नेत्रदर्शन

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 20, 2023  |  7:22 PM

22 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: नगर में धूम धाम से मनाया जा रहा गणपति उत्सव, चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया नेत्रदर्शन
  • डाडियां नृत्य एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम होगा आकर्षण का केन्द्र
  • नगर में शोभा यात्रा निकाली पाण्डालों में स्थापित हुई हैं गणेश प्रतिमा

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर में गणपति पूजन समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। सात दिवसीय पारंपरिक गणेश उत्सव के प्रथम दिन समितियों द्वारा शोभायात्रा निकाल नगर भ्रमण किया गया। मंगलवार को पाण्डल में स्थापित गणेश जी का प्रतिमा का नेत्रदर्शन किया गया। नेत्रदर्शन के साथ नगर में उत्सव का माहौल है।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

खड्डा नगर के वार्ड संख्या 5 स्टेशन रोड़ पर श्री गणपति पूजा सेवा समिति एवं फारम मुहल्ला में श्री श्री गणपति पूजा बाल युवा सेवा समिति, राजश्री परिसर में पारंपरिक गणेश उत्सव कार्यक्रम किया जा रहा है। सोमवार ढोल नगाड़ों के बीच हाथों में ध्वज लेकर शोभा यात्रा निकाली गई। मंगलवार को गणपति का नेत्र दर्शन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, भाजपा नेता डा.निलेश मिश्र, चीनी मिल को जीएम योगेश राठी द्वारा किया गया।

समितियों के द्वारा डांडिया नृत्य एवम मटका फोड़ कार्यक्रम, खाटूश्याम की होली एवं बरसाने की होली, महाकालेश्वर महाकाल की भस्म आरती एवं बनारस घाट की भस्म होली खेली जायेगी। आयोजक मण्डल में नगर के हरी मद्धेशिया, सभासद पवन मद्धेशिया, मनोज मद्धेशिया, किशुन मद्धेशिया, पं. जितेन्द्र तिवारी, आर्यन जायसवाल आदि शामिल रहे।

संबंधित खबरें
अपाची बाइक से पीछे से मारी ठोकर, दवा बेचने वाला युवक घायल
अपाची बाइक से पीछे से मारी ठोकर, दवा बेचने वाला युवक घायल

घायल को दी जान से मारने की धमकी रंजिशन घटना को दिया अंजाम खड्डा,…

गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking