खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में लगातार 10 दिनों तक भक्ति व श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने मां दुर्गा को फिर जल्दी आने का संदेश देते हुये सोमवार को नम आंखों से विदाई दी। मां की आरती के बाद देवी भक्तों ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गांजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई एवं देर शाम पनियहवा एवं भैंसहां घाट पर विसर्जन किया गया।
सोमवार को विजयादशमी के पश्चात तहसील क्षेत्र में जगह-जगह स्थापित मां दुर्गा की तमाम प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दस दिनों तक मां की पूजा अर्चना के बाद पूजा पंडालों से जब माता रानी की प्रतिमाओं को विर्सजन के लिये उठाया गया तो सभी भक्तों की आंखों में आंसू आ गये। विसर्जन से पहले पूजा पंडालों व दुर्गा मंडपों में महिलाओं ने माता की प्रतिमा को खोइछा भरते हुये सिंदूर लगाकर रस्मों को पूरा किया। विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे।
खड्डा नगर सहित छितौनी नगर पंचायत सहित सोहरौना, मठियां, नेबुआ, नौरंगिया, कोटवां, एकडंगा, कुनेलीपट्टी, वरवारतनपुर आदि गांवों के समितियों के पदाधिकारियों ने माता बहनों के साथ ट्राली ट्रैक्टर पर सवार होकर देवी गीत गाते बजाते हुए प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया। खड्डा नगर पंचायत में अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, डा.निलेश मिश्र, व्यापार मण्डल के संतोष जायसवाल, सुरेश अग्रवाल, दीनानाथ जायसवाल, मनोज जायसवाल, विजय, अमरचंद मद्धेशिया, दीनानाथ मद्धेशिया, मिन्टू रौनियार सहित आदि शामिल रहे। वहीं छितौनी नगर पंचायत में चेयरमैन अशोक निषाद सहित सभासदगण विसर्जन जूलूस में मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी उप जिला मजिस्ट्रेट आशुतोष, क्षेत्राधिकारी उमेश चन्द्र भट्ट तहसीलदार महेश कुमार, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, थानाध्यक्ष खड्डा अनिल कुमार सिंह, हनुमानगंज अजय पटेल मय फोर्स मौजूद रहे।
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…