News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कालेज परिसर में स्वाधीनता का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 19, 2021  |  5:18 PM

828 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कालेज परिसर में स्वाधीनता का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ

खड्डा/कुशीनगर। नगर के स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कालेज परिसर में शुक्रवार को एक महीने तक चलने वाले स्वाधीनता का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान स्वाधीनता आंदोलन में भागीदारी निभाने वाले महापुरुषों को नमन किया गया।

आज की हॉट खबर- भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के...

कार्यक्रम का भब्य शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीपप्रज्वलित कर किया गया। ज्ञान ज्योति समाज कल्याण विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वाधीनता आंदोलन में योगदान देने वाले महापुरुषों को नमन किया। रानी लक्ष्मीबाई और गुरूनानक देव को याद करते हुए उनके राष्ट्र के प्रति योगदान की चर्चा की। चौरीचौरा जनाक्रोश के इतिहास पर भी प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम को शिवशरण यादव, सुनील व राजेश ने संबोधित किया। संचालन अजीत तिवारी ने किया। इस दौरान स्वाधीनता अमृत महोत्सव खड्डा के अध्यक्ष अतुल सिंह पटेल, केदार प्रसाद गुप्ता, वेदव्यास सिंह, विवेकानंद पाण्डेय, राजेश जायसवाल, कपिलदेव तिवारी, श्याम सुंदर सिंह, चन्द्रप्रकाश तिवारी, अरूण उपाध्याय, नत्थू शर्मा, रामछकित मिश्र, गुड्डू गुप्ता, मधोक गुप्ता, सोनू मिश्रा, ललित पाण्डेय, संजय उपाध्याय, राज गुप्ता, विकास राय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking