News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: फर्जी नंबर प्लेट लगी लग्जरी वाहन से हरियाणा निर्मित शराब बरामद,दो गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 21, 2023  |  2:57 PM

147 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: फर्जी नंबर प्लेट लगी लग्जरी वाहन से हरियाणा निर्मित शराब बरामद,दो गिरफ्तार

कुशीनगर। रविवार को खड्डा पुलिस ने एक लग्जरी कार से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की खेप को बरामद करते हुए दो तस्करो को गिरफ्तार किया है।तस्कर पुष्पा स्टाइल में लग्जरी कार की नंबर प्लेट को फर्जी लगा कर तस्करी का अंजाम दिया करते थे।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब बिक्री,परिवहन,निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को प्रभारी निरीक्षक खड्डा आशुतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, आरक्षी शशिकेश गोस्वामी, आरक्षी यशवंत यादव, आरक्षी रामनिवास यादव,आरक्षी चंदन यादव, के साथ क्षेत्र सुरक्षा शन्ति भ्रमण पर थे की एक लग्जरी कार संधिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिया, जिस पर दो लोग सवार थे,जो पुलिस टीम को देखकर इधर उधर होने की कोशिश करने लगे,पुलिस ने जब उनसे गाड़ी की नंबर से कागजात का मिलान किया तो उक्त गाड़ी की नंबर प्लेट फर्जी निकाला।

फर्जी नंबर प्लेट लगी लग्जरी वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही 1920 पीस 90ML रायल ग्रीन हरियाणा निर्मित अग्रेजी शराब को बरामद कर दो अभियुक्तों अजय पुत्र रामकुमार पता आईटीई चौक सोनीपत हरियाणा ,अमित कुमार पुत्र सुमेर कुमार सा0 आईटीई चौक सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking