खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के सौरहा खुर्द के चरीघरवा स्थित कृष्ण प्रणामी मंदिर पर रविवार के दिन बगही भाजपा मंडल अध्यक्ष हरि गोविंद रौनियार की अध्यक्षता में मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष व सेक्टर प्रमुखों की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में 2022 चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा की विधानसभा क्षेत्र में लगभग हर गांव में सड़क व पानी की व्यवस्था विधायक निधि से कराया गया है। गण्डक नदी पर ऐतिहासिक पीपा पुल बनवाकर रेतावासियों के आवागमन को सुलभ बनाया गया है। भाजपा ने हर वर्ग के लोगों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर सभी पात्रों को सीधा लाभ दे रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को जन- जन तक पहुंचाने और सरकार के नीतियों को बताने की अपील किया। इस दौरान अंजली शुक्ला, राहुल तिवारी, संतोष सिंह, नागेंद्र मोहन, रोहन गुप्ता, पारसनाथ कुशवाहा, बिजेन्द्र तिवारी, डॉक्टर शंभू गुप्ता, विश्राम कुशवाहा, सर्वजीत गुप्ता, राकेश यादव, लक्ष्मण यादव आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…