Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

खड्डा: विधायक ने किया फुटबाल मैच के विजेता टीम को पुरस्कृत

Sanjay Pandey
Reported By: Sanjay Pandey
Jan 10, 2023, 7:52 PM IST • अब तक 500 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • श्री गांधी किसान इण्टरमीडिएट कालेज खड्डा में फुटबॉल मैच की फाइनल प्रतियोगिता

खड्डा/कुशीनगर। उपनगर खड्डा स्थित श्री गांधी किसान इंटर कॉलेज के खेल मैदान में खड्डा क्लब द्वारा आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को काफी दिलचस्प रहा। ट्राई बेकर से पीपीगंज की टीम विजेता बनीं। विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने विजेता टीम को शिल्ड व ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत किया।

मंगलवार को फुटबॉल मैच का फाइनल मुकाबला पीपीगंज और भुटवल (नेपाल) के बीच खेला गया जिसमें पीपीगंज की टीम ट्राई बेकर के साथ विजेता बनीं। पूरा खेल मैदान फुटबॉल प्रेमियों से खचाखच भरा रहा। विजेता व उपविजेता टीम को विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने पुरस्कृत किया। आयोजक मण्डल ने सभी के प्रति आभार जताया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, भाजपा नेता दुर्गेश्वर वर्मा, संतोष जायसवाल, राजकुमार तुलस्यान, रितेश पाण्डेय, धीरज सिंह, सिराज अहमद, मंटू डालमिया, प्रिंस मद्धेशिया, आनन्द सिंह, विजय कन्नौजिया, संजय शर्मा, दीनानाथ मद्धेशिया, अभय राय आदि मौजूद रहे।

टैग्स: #खड्डा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi