रामकोला/कुशीनगर । रामकोला क्षेत्र के धनौजी खास में आग लगी की वजह से लगभग एक दर्जन परिवारों की आशियाना जल कर खाक हो गयी।उसके साथ ही घर- गृहस्थी के सारा सामान व नगदी भी जल गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धनौजी खास में सोमवार देर शाम को अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई और भयंकर रूप धारण कर ली। देखते ही देखते आग ने 10 परिवारों की झोपड़ी और उसमें रखे सामानों को अपने आगोश में ले ली। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।ग्रामीणों की सूचना देने के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची।आग लगी में विक्रम, हरेंद्र, हीरा, योगेंद्र ,रामनारायण, सुरेंद्र विमलेश, पिंटू ,पवन आदि की आशियाना सहित घर गृहस्थी के सारे सामान जल गये। आग ने कड़ाके की ठंड में इन परिवारों का आशियाना छीन लिया, आगलगी में इन परिवारों के पास सिर्फ तन पर कपड़ा ही बच गया है। पीड़ित विक्रम गौड़ ने बताया कि बैंक से पच्चीस हजार रुपए निकालकर घर ला कर रखा था वह भी आग लगी में जलकर खाक हो गया। आग इतना भयंकर रूप ले लिया कि चारो तरफ अफरा तफरी मच गयी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगी की घटना की सूचना पाकर मौके पर तहसीलदार जायजा लेने पहुंचे और पीड़ित परिवारों को मदद दिलाने का भरोसा दिये।
जानकारी होने पर समाजसेवी श्रीनिवास यादव तथा समाजसेवी संजय यादव ने पीड़ित परिवारों में पहुंचकर राशन,कंबल, गर्म कपड़े तथा रोजमर्या की सामाने सहित आर्थिक सहयोग देकर ढाढ़स बढ़ाया ।
कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…