News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: निर्माण की धीमी प्रगति पर प्रभारी बीडीओ ने लिया संज्ञान 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 10, 2023  |  8:08 PM

728 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: निर्माण की धीमी प्रगति पर प्रभारी बीडीओ ने लिया संज्ञान 

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया व फाजिलनगर ब्लॉक के जौरा बाजार मे कस्तूरबा विद्यालय के छात्रावास  निर्माण की धीमी प्रगति पर उपजिलाधिकारी व प्रभारी बीडीओ ने नाराजगी जताई।जल्द से जल्द काम पूरा करने का निर्देश देते हुए  जिलाधिकारी को रिपोर्ट देने की बात कही।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

विदित हो कि जौरा बाजार में शासन के द्वारा एक करोड़ 35 लाख की लागत से कस्तूरबा विद्यालय परिसर में महिला छात्रावास बन रहा है।इस के निर्माण के लिये दिसंबर 2021 में निविदा हुई।लक्ष्य के मुताबिक एक वर्ष यानि दिसंबर 2022 में काम को पूर्ण करना था, लेकिन  संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा तय समय में काम पूरा नहीं कर पाया गया । जिसकी शिकायत लोगो द्वारा  प्रशासन की गयी । जिसके क्रम में सोमवार को देर शाम प्रभारी बीडीओ विकास चंद्र ने मौके पर जाकर निर्माण को देखा और उन्होंने कहा कि तय समय में काम पूरा होना चाहिए।विकास में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।

इसकी जानकारी डीएम को दी जाएगी।इस दौरान एडीओ पंचायत अनिरुद्ध सिंह,कानूनगो नंदलाल पाठक,लेखपाल सन्नी गुप्ता,सत्य प्रकाश मिश्र, ब्यास सिंह,बलिराम सिंह, अशोक प्रसाद,रामध्यान सिंह,संजय कुमार, भवानी सिंह आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking