News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: सांसद एवं विधायक ने वयोश्री योजना के अन्तर्गत दिव्यांग उपकरण किए वितरित

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 5, 2024  |  5:51 PM

21 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सांसद एवं विधायक ने वयोश्री योजना के अन्तर्गत दिव्यांग उपकरण किए वितरित

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील प्रांगण में शनिवार को कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में तहसील खड्डा के प्रांगण में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत नागरिकों व वृद्धजनों को सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक विवेकानंद पांडेय, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों के हाथों सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किया गया। साथ ही कृषि विभाग के अंतर्गत 5 प्रगतिशील किसानों को राई के बीज के थैले वितरित किया गया।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

उपस्थित लोगों को हृदय से आभार व्यक्त करते हुए सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समय- समय पर वरिष्ठ नागरिकों हेतु तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश के साथ- साथ प्रदेश विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। वयोश्री योजना वृद्ध जनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में सुख की किरण बन कर आया है। वृद्धजनों की देखभाल करना हमारा सामाजिक दायित्व है। विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण प्रदान करना बहुत ही नेक काम है, इसमें समस्त अधिकारियों सहित जनपद वासियों की सहभागिता शतप्रतिशत होनी चाहिए। सरकार द्वारा निरंतर दिव्यांगों, वृद्ध जनों से संबंधित विकासपरक योजनाएं संचालित की जा रही है। दिव्यांगो एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु खासकर वृद्धा एवं दिव्यांग पेंशन, आवास, राशन , चिकित्सा के साथ- साथ अन्य सुविधाएं भी दी जा रही है। इस अवसर पर 43 फोल्डिंग व्हील चेयर, 56 छड़ी, 109 समायोजक छड़ी, 241 नजर का चश्मा प्रदान सहित अन्य वस्तुओं के साथ कुल 289 वरिष्ठ नागरिकों/ लाभार्थियों को कुल 1676 उपकरणों का वितरण किया गया।

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, डीडी एजी आशीष कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अभय पांडेय, एलिम्को के अधिकारी ऋषिनाथ, खंड विकास अधिकारी विनीत यादव, जिला विकास अधिकारी कल्पना मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके राय, एलिम्को के सहायक प्रबंधक सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking