खड्डा/कुशीनगर। एनएच 727 राजमार्ग नेबुआ से निकलकर तहसील मुख्यालय खड्डा को जाने वाली नेबुआ- खड्डा सड़क पर मठियां नहर से थोड़े आगे क्रेशर के समीप सड़क पर बनी पुलिया में दो जगह होल हो गया। बड़े एवं भारी वाहनों से सड़क धंस न जाय इसकी आशंका बनी हुई है। क्षेत्रीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क में बने होल की मरम्मत की मांग की है।
खड्डा थाना क्षेत्र के मठियां नहर से उत्तर दिशा में क्रेशर के समीप बनी पुलिया के समानांतर सड़क में दो जगह सड़क में होल हो गया है। जिससे इस सड़क से गुजरने वाले वाहनों को गढ्डों को बचाने में दुर्घटना का भय सता रहा है। सड़क के दोनों ओर पानी भरा हुआ है जिससे लोगों को भारी वाहनों को गुजरने के दौरान सड़क के होल में गिरकर सड़क बैठने की आशंका बढ़ गई है। सनद रहे कि बघवा इनार से उक्त पुलिया तक यह में रोड़ एक्सीडेंटल जोन के रूप में विख्यात है। यहां प्रतिदिन दुर्घटना होने के नाते क्षेत्रीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क में बने होल की मरम्मत कराने की मांग की है।
घायल को दी जान से मारने की धमकी रंजिशन घटना को दिया अंजाम खड्डा,…
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…