खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी भावना सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े 27 मामलें आये, जिसमें चार मामलों को मौके से निस्तारित किया गया।
शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी भावना सिंह को फरियादियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। खड्डा नगर पंचायत के सभासदों ने नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि व ईओ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इसी तरह विभिन्न विभागों के कुल 27 मामलें आये, जिसमें से चार का निस्तारण कराया गया। शेष मामलों को संबधित को कार्रवाई के लिए हस्तांतरित किया गया।
इस दौरान तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार रवि यादव, प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह, एसआई संजय कुमार, जेई रवि कन्नौजिया, लेखपाल बृजनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…