खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू महासंघ एवम् राज्यमंत्री अतुल सिंह के दिशा- निर्देश पर शनिवार को बरवारतनपुर पंचायत भवन पर तहसील ईकाई खड्डा की आवश्यक बैठक आहूत कर तहसील के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। मनोनीत लोगों ने पूर्ण निष्ठा के साथ संगठन में भागिदारी निभाने का संकल्प लिया है।
विहिम के जिला मंत्री शैलेश तिवारी, मनोज सिंह तहसील प्रभारी खड्डा, तहसील अध्यक्ष मोनू मिश्रा, तहसील महामंत्री अमित यादव, तहसील उपाध्यक्ष निक्कू शर्मा की उपस्थिति में अभिषेक सिंह उर्फ बंटी सिंह को तहसील संयोजक खड्डा, राजन राव को तहसील मंत्री, अभय राय को सोशल मिडिया प्रभारी, पंकज राव तहसील उपाध्यक्ष एवम् हरिओम जायसवाल ब्लाक संयोजक, मुकेश चौधरी को ब्लाक उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बैठक में सभी पदाधिकारियों से संगठन विस्तार पर भी चर्चा की गई। सभी मनोनीत पदाधिकारियों को राज्यमंत्री अतुल सिंह, बरिष्ठ भाजपा नेता विश्वम्भर राव, ग्राम प्रधान संजव राव, मनोज सिंह आदि ने हर्ष जताते हुए शुभकामना दी है।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…