News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: अपहरण का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 1, 2025  |  8:46 PM

34 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: अपहरण का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने मंगलवार को युवती के अपहरण के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने दुसरे थानाक्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक युवक पर दो माह पूर्व घर से बहला-फुसलाकर कर लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए इस मामले में तीन लोगों को मददगार बताया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक सहित चार लोगों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2), 87 के तहत अभियोग पंजीकृत कर तलाश में जुटी हुई थी।

मंगलवार को उपनिरीक्षक सूर्यनाथ पासवान व कांस्टेबल देवानन्द मौर्या की टीम ने मामले में वांछित आरोपित देवेन्द्र पुत्र संजय गौड़ निवासी सिसवा गोईती थाना नेबुआ नौरंगिया को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि एक आरोपी देवेन्द्र पुत्र संजय को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking