News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: डीएम एवं एसपी की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान आयोजित 

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 17, 2025  |  6:54 PM

28 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: डीएम एवं एसपी की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान आयोजित 
खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी  की अध्यक्षता एवं एसपी कुशीनगर की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। समाधान दिवस में कुल 31 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जिसमें से 3 प्रार्थना पत्रों का मौके से निस्तारण कराया गया।
सोमवार को खड्डा तहसील सभागार में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सभागार में आए हुए तहसील क्षेत्र के फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को एक-एक कर गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निस्तारण किया गया तथा अवशेष प्रार्थना पत्रों  के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए प्राप्त करा दिये गए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 31 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से राजस्व विभाग के 09 में से 01 को तत्काल निस्तारित किया गया, इसी तरह पुलिस विभाग से संबंधित 05, विकास विभाग से संबंधित 01, पुलिस एवं राजस्व विभाग का 03,  तथा अन्य विभाग के 13 में से 01 को तत्काल निस्तारित किया गया।  इस प्रकार कुल 31  में से 03 प्रार्थना पत्र का निस्तारण तत्काल एवं अवशेष 28 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को समयांतर्गत निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा गया।
इस दौरान उप जिलाधिकारी खड्डा मोहम्मद जफर, क्षेत्राधिकारी उमेश भट्ट, उप कृषि निदेशक  आशीष कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड, अपर चिकित्साधिकारी, बीएसए राम जियावन मौर्य, तहसीलदार महेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी विनित यादव, ईओ एवं थानाध्यक्ष गण,पूर्ति निरीक्षक, कानूनगो व लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking