News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: दिन की कटौती लोगों के दिनचर्या पर पड़ रहा भारी, कटौती मुक्त बिजली सप्लाई की मांग

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 7, 2025  |  4:16 PM

47 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: दिन की कटौती लोगों के दिनचर्या पर पड़ रहा भारी, कटौती मुक्त बिजली सप्लाई की मांग

खड्डा/कुशीनगर। ज्योहीं अप्रैल महीने में गर्मी की धमक बढ़नी शुरू हुई है त्यों हीं कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती शुरू हो गई है। खड्डा कस्बे में सोमवार को दिन की बिजली कटौती लोगों के दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। लोगों ने बिना आंधी एवं तेज हवाओं के हो रही लगातार बिजली कटौती से निजात की मांग की है।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

खड्डा कस्बे में सोमवार को सुबह 10 बजे से शहर की सप्लाई बाधित हो गई जो दोपहर बाद 3 बजे तक बहाल नहीं हो सकी। अप्रैल के महिने में सुबह से सूर्य की किरणें आग का गोला बनकर निकल रही है जिससे भीषण गर्मी में बिजली कटौती लोगों के दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। विकल्प के रूप में घरों में लगे इन्वर्टर भी बैठ जा रहे हैं जबकि सरकारी दफ्तरों एवं कार्यालयों में गर्मी का दंश अधिकारियों एवं आम लोगों को झेलना पड़ रहा है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि शहर क्षेत्र को देहात क्षेत्र से अधिक सप्लाई देने का दावा किया जाता है लेकिन बिना आंधी, तेज हवा के प्रतिदिन कटौती की जा रही है। कस्बे के अजय जायसवाल, अशोक सिंह, आनंद सिंह, मुरारी कुशवाहा, गोविन्द सिंह, गुड्डू गुप्ता, गोविन्द गुप्ता ने बिजली विभाग से कटौती से निजात दिलाने की मांग की है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking