News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 27, 2025  |  8:14 PM

64 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
  • मृतक की पहचान नवल छपरा गांव निवासी वसारत 39 वर्ष के रूप में हुई है
  • घर वालों में मचा है कोहराम 

खड्डा कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के मठियां- कोप जंगल मार्ग पर नवल छपरा गांव के समीप बगीचे के पास दो बाइको की आपस में जबरदस्त टक्कर में दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी तुर्कहां अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने एक युवक की मौत हो जाने की पुष्टि कर दी। मृतक युवक की पहचान थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव निवासी वसारत अली 39 वर्ष के रूप में हुई है। 

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

नवल छपरा गांव निवासी पूर्व लेखपाल के पद से रिटायर अहमद के दूसरे नम्बर के बेटे वसारत अली 39 वर्ष जो सउदी अरब से एक माह पूर्व घर आए थे, शुक्रवार को दोपहर बाद खेत में पानी चलाने के लिए घर से डीजल लेने बाइक से पेट्रोल पंप पर जा रहे थे अभी वह गांव के बाहर बागीचे के पास पुलिया के समीप पहुंचे कि मठियां मोड़ से विशुनपुरा नहर की ओर तेज गति से जा रहे बाइक सवार दो युवकों की आमने- सामने जबरदस्त टक्कर हो गई और वसारत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर देखने वालों की भीड़ जुट गई। मौका देखकर दूसरा सवार फरार हो गया। गम्भीर घायल वसारत और दूसरे बाइक चालक विजय कुमार 19 वर्ष निवासी कोप जंगल को एम्बुलेंस से तुर्कहां सीएचसी पर भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने वसारत 39 वर्ष को मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं घायल विजय कुमार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मृतक की पत्नी सायरा खातून और चार बेटी एवं एक पुत्र का रो- रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में मातम पसरा है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking