News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय छात्र की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 30, 2025  |  8:08 PM

224 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय छात्र की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल WhatsApp
Responsive image

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र के भैंसहा गांव निवासी अमन गुप्ता 15 वर्ष का भैंसहा- पकड़ी मार्ग के बीच डीह बाबा मोड़ के समीप बुधवार शायं सात बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई वहीं बाइक पर साथ रहे किशोर सानू भी बुरी तरह घायल हो गया जिसका इलाज चल रहा है।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

15 वर्षीय अमन गुप्ता पुत्र महेश गुप्ता भैंसहां गांव का निवासी था। वह खड्डा स्थित स्वामी विवेकानन्द इंटर कॉलेज का कक्षा 9वीं का छात्र रहा। बुधवार की शाम करीब 7 बजे अमन अपने पड़ोसी शानू के साथ पकड़ी बाजार से बाइक लेकर घर लौट रहा था। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान धान से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली खेत से निकलकर मुख्य सड़क पर आ गई और बाइक और ट्रैक्टर दोनों में ठोकर लगने से जबरदस्त भीडंत में अमन गम्भीर रूप से घायल हो गया, जबकि शानू किसी तरह बच गया लेकिन हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये, घायल अमन को सीएचसी तुर्कहां ले जाया गया जहां गम्भीर स्थिति देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही अमन ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे सवार शानू का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक के पिता पेंट मजदूर हैं। दो भाईयों एवं एक बहन रागिनी 4 वर्ष में अमन सबसे बड़ा लड़का था। परिवार की माली हालत अच्छी नहीं है जबकि घटना से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking