News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर में रात का पहरा सख्त: एसपी के निर्देश पर कई थानों में देर रात औचक निरीक्षण पीआरवी व पिकेट पर बढ़ी निगरानी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 30, 2025  |  10:42 AM

205 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में रात का पहरा सख्त: एसपी के निर्देश पर कई थानों में देर रात औचक निरीक्षण पीआरवी व पिकेट पर बढ़ी निगरानी WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूती देने और रात्रिकालीन पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर बीती रात जिला पुलिस ने व्यापक रात्रि चेकिंग अभियान चलाया। बुधवार देर रात 29/30 अक्टूबर 2025 को कसया सर्किल सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों, पिकेट प्वाइंट्स, पीआरवी वाहनों एवं प्रमुख स्थानों पर पुलिस अधिकारियों ने औचक निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह ने कोतवाली हाटा, अहिरौली बाजार, कप्तानगंज और रामकोला थाना क्षेत्रों में रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, सतर्कता और कार्यप्रणाली का परीक्षण किया। इस दौरान पीआरवी वाहनों का निरीक्षण भी किया गया, जो निर्धारित रूट पर सक्रिय पाए गए।
सीओ ने पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को तीव्र गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी और रात्रिकालीन घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष सक्रियता के निर्देश दिए। उन्होंने थानाध्यक्षों से भी संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

जोनल चेकिंग प्रथम के तहत व0उ0नि0 प्रिंस कुमार ने कुबेरस्थान, तुर्कपट्टी और रविन्द्रनगर धूस थाना क्षेत्रों में देर रात निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी स्थिति, पीआरवी वाहनों की तैनाती और रात्रि गश्त के प्रबंधन का जायजा लिया। सभी इकाइयां निर्धारित रूट व ड्यूटी पर सतर्क मिलीं।
इसी क्रम में जोनल चेकिंग द्वितीय के दौरान प्रभारी निरीक्षक अहिरौली बाजार संजय दुबे ने कोतवाली हाटा, कप्तानगंज एवं अहिरौली बाजार थाना क्षेत्रों में पिकेट, थाना कार्यालय, हवालात एवं रात्रि ड्यूटी की स्थितियों की जांच की। उन्होंने ड्यूटी में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने को कहा।

बोले एसपी केशव कुमार:

इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर में एसपी कुशीनगर केशव कुमार ने बताया कि
अपराध नियंत्रण के लिए रात्रि चेकिंग और सख्त होगी। जनपद में रात्रिकालीन गश्त और चेकिंग को और प्रभावी बनाया जा रहा है, ताकि घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया, अपराध पर नियंत्रण और नागरिकों में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ हो।
उन्होंने कहा कि “रात में सक्रिय पुलिसिंग अपराध नियंत्रण की रीढ़ है। जिला पुलिस लगातार गश्त, चेकिंग और निगरानी के माध्यम से आम जनता की सुरक्षा व विश्वास सुनिश्चित कर रही है।”

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking