News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: कार की चपेट में आकर बुजुर्ग गम्भीर रुप से घायल

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 28, 2022  |  8:48 PM

891 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: कार की चपेट में आकर बुजुर्ग गम्भीर रुप से घायल
  • मुख्य पश्चिमी नहर के सड़क पटरी पर हुआ एक्सीडेंट

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एकडंगा रेगुलेटर से आगे चतुरछपरा गांव के समीप मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर सड़क पर एक कार की ठोकर से बाइक सवार एक बुजुर्ग गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल भिजवाते हुए दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने लायी है। बुजुर्ग की हालत गम्भीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

शुक्रवार की दोपहर बरवारतनपुर गांव के भागलपुर नौकाटोला निवासी नान्हू 60 वर्ष हीराछपरा बाजार में सब्जी बेचने जा रहे थे की एकडंगा की ओर से करदह गांव जा रही एक कार के चपेट में आ गये। उनकी बाइक भी कार से दब गयी। नान्हू सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। चौकीदार की सूचना पर पुलिस पहुंची। बुजुर्ग को इलाज के लिए तुर्कहां सीएचसी पर भेजा गया जहां स्थिति गम्भीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन पुलिस के कब्जे में है। चारपहिया वाहन नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बेलवां गांव का बताया जा रहा है।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking