News Addaa WhatsApp Group

खड्डा एसडीएम के विरुद्ध अधिवक्ताओं ने की नारेबाजी, जताया विरोध

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 24, 2025  |  9:29 PM

38 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा एसडीएम के विरुद्ध अधिवक्ताओं ने की नारेबाजी, जताया विरोध

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील मुख्यालय पर सोमवार को बार संघ के अध्यक्ष के अगुवाई में वकीलों ने एसडीएम के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बार संघ के अधिवक्ताओं ने लिखित रूप से एक बैठक उपरांत कोर्ट चलाए जाने का अनुरोध किया था जबकि एसडीएम बैठक के दौरान ही कोर्ट में बैठकर सुनवाई के लिए पुकार करने लगे। विरोध प्रर्दशन देख एसडीएम कोर्ट से निकल गए।

सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित अधिवक्ताओं ने एक बैठक आयोजित किया था, संघ के अध्यक्ष ने इसके लिए बैठक उपरांत कोर्ट चलाए जाने का अनुरोध किया था, इधर बार के अनुरोध को अस्वीकार कर एसडीएम मोहम्मद जफर कोर्ट में बैठ गए और फाइलों की पुकार होने लगी। जब बैठक में शामिल अधिवक्ताओं को इस बात की जानकारी हुई तो वह विरोध प्रदर्शन पर उतारू हो गए और नारेबाजी करने लगे। विरोध को देखते हुए एसडीएम कोर्ट से बाहर आए और गाड़ी से निकल गए।

इस संबंध में बार संघ के अध्यक्ष अरविंद पाण्डेय ने बताया कि एसडीएम कोर्ट ने संघ के अनुरोध को अस्वीकार किया, जबकि बैठक के बाद सभी कोर्ट चलाए जाने को तैयार थे। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों सहित अधिवक्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking