News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: कौवासार ड्रेन की सफाई न होने से किसानों का विरोध प्रदर्शन

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 16, 2022  |  7:39 PM

472 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: कौवासार ड्रेन की सफाई न होने से किसानों का विरोध प्रदर्शन
  • किसान ड्रेन की सफाई नहीं होने से तीन वर्षों से हजारों एकड़ फसल चौपट हो जाने का लगा रहें हैं आरोप

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कौआसार ड्रेन की सफाई नहीं कराये जाने से नाराज किसानो ने पुनः जलजमाव से फसल बर्बाद होने की आशंका को लेकर विरोध प्रदर्शन कर जेसीबी मशीन से ड्रेन सफाई कराये जाने की मांग किया।

आज की हॉट खबर- खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की...

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कौआसार ताल से निकले इस ड्रेन से बरसात का पानी निकलता है। किसानों का कहना है कि सिल्ट और झाड़ियों से पूरा ड्रेन पट जाने से ड्रेन से समुचित जल निकासी नहीं हो पाने के चलते बीते तीन वर्षों से दो हजार हेक्टेयर भूमि में बुआई की जाने वाली धान व गन्ने की फसल बर्बाद हो जा रही हैं। बृहस्पतिवार को सौरहा खुर्द के पास कौआसार ड्रेन में इकट्ठा हो किसानों ने सफाई नहीं कराये जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। किसान रामबहाल पटेल, रामकुअर पटेल, मुखलाल कुशवाहा, कमलेश, असगर अंसारी, चानबली, सुरेश यादव, ओमप्रकाश, मनोज मिश्रा, सुबाष यादव, दिपू, टून्ना गुप्ता, राजकुमार, कैलाश, रामधारी, राजेश्वर राजाराम आदि ने विरोध प्रदर्शन करते हुए शीघ्र ड्रेन सफाई की मांग की।

संबंधित खबरें
“शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना यहीं डेरा!’—वीडियो वायरल”
“शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना यहीं डेरा!’—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जिले में शिकायतों के निस्तारण को लेकर एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला…

रामनवमी पर भक्ति के साथ जागरूकता का संगम: तरयासुजान पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई सुरक्षा की अलख
रामनवमी पर भक्ति के साथ जागरूकता का संगम: तरयासुजान पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई सुरक्षा की अलख

कुशीनगर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर जहां एक…

भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 
भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 

बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…

खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी बड़ी खेप
खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी बड़ी खेप

सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking