खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई खड्डा के पदाधिकारियों का सांगठनिक चुनाव निर्विरोध तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें बृजनारायण सिंह को अध्यक्ष और विभव शर्मा को मंत्री मनोनीत किया गया। मनोनयन के बाद लेखपालों ने फूलमाला पहनाकर एक दूसरे को बधाई दी है।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील ईकाई खड्डा के संगठन का चुनाव जिला उपमंत्री संजय पाल, जिला मीडिया प्रभारी उस्मान गनी व तहसील मंत्री पडरौना विवेक कुमार की मौजूदगी में शुक्रवार को कराया गया, जिसमें सर्वसम्मति से बृजनारायण सिंह को चौथी बार अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा संजीव पाठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार पासवान को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, विभव शर्मा को मंत्री, संजय गुप्ता को उपमंत्री तथा अभिमन्यु मिश्रा को कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया। राजेश गुप्ता को ऑडिटर मनोनीत किया गया। निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद तहसील के लेखपालों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाओं से स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि लेखपालों का हित सर्वोपरि है। हर हाल में लेखपालों के मान-सम्मान की रक्षा की जाएगी। इस दौरान लेखपाल धीरज शुक्ला, करुणाकरण चौरसिया, अजीत कुमार, विपिन मणि त्रिपाठी, अभिमन्यु मिश्रा आदि लेखपाल मौजूद रहे।
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…