News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: आधी आबादी को पूरा सम्मान कांग्रेस पार्टी में ही सम्भव – राजकुमार सिंह, जिलाध्यक्ष

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 20, 2021  |  7:52 PM

601 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: आधी आबादी को पूरा सम्मान कांग्रेस पार्टी में ही सम्भव – राजकुमार सिंह, जिलाध्यक्ष

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर में कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अगुवाई में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा जारी किए गए “लड़की हूं लड़ सकती हूँ” स्लोगन के साथ पदयात्रा निकालकर महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान नगर के विभिन्न चौक चौराहों एवम् मुहल्ले में कांग्रेसियों ने पदयात्रा की।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

सोमवार को पदयात्रा नगर स्थित कांग्रेस मंडल कार्यालय से शुरु होकर आजाद चौक, फल मण्डी चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड़, सुभाष चौक होते हुए वापस हनुमान मन्दिर पार्टी कार्यालय पर समाप्त हुआ। पदयात्रा के समापन पर लोगों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि अन्याय के विरुद्ध, अत्याचार के विरुद्ध, अपराध के विरुद्ध, महंगाई और बेरोजगारी के विरुद्ध प्रदेश की महिलाएं जाग चुकी हैं और आगामी चुनाव में इन भाजपाई जुमलेबाजो को गद्दी से उतार फेकने का मन बना चुकी हैं। आधी आबादी को पूरा सम्मान सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी दे सकती जिसका प्रमाण प्रियंका गांधी जी के प्रतिज्ञाओं से साफ देखा जा सकता है। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के अगुवाई में महिला-शक्ति ही सांप्रदायिक और जातिवादी राजनीति की ताबूत में आखिरी कील ठोंकेगी।

इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष रतन मद्धेशिया, अनिरुद्ध कुशवाहा, अशोक सिंह, विजेन्द्र मल्ल, वाजिद अली, अभय सिंह, फत्ते आलम, श्रीराम कुशवाहा, राधेश्याम कुशवाहा, आरती देवी, इसरावती देवी, संदीप कन्नौजिया, महेन्द्र राय, देवेंद्र सिंह, संजय गुप्ता, तरीफुननेसा, मंजू देवी, अनिता देवी, देवमती, प्रतिमा, सुमित्रा, बर्फी देवी, रीता, करन जायसवाल आदि शामिल रहे।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking