News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: एमडीआरटी अभिकर्ता बनकर बढ़ाया शाखा का गौरव

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 21, 2021  |  5:17 PM

543 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: एमडीआरटी अभिकर्ता बनकर बढ़ाया शाखा का गौरव
  • खड्डा क्षेत्र के हरिगोविंद गुप्ता को मिला विश्वस्तरीय एमडीआरटी सम्मान

खड्डा/कुशीनगर। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा खड्डा व पडरौना के वरिष्ठ अभिकर्ता हरि गोविंद गुप्ता एमडीआरटी एजेंट की शर्तें पूर्ण करके एमडीआरटी बनकर खड्डा व पडरौना शाखा का मान बढ़ाया है। उन्हें मंगलवार को शाखा कार्यालय खड्डा पर शाखा प्रबंधक द्वारा फूल माला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

खड्डा में एलआईसी के बरिष्ठ अभिकर्ता हरिगोविंद गुप्ता को सम्मानित करते शाखा प्रवंधक श्रीनिवास पति मिश्रा ने बताया की ग्रामीण क्षेत्र में एमडीआरटी की शर्तें पूरा करना कठिन काम होता है लेकिन अपने कठिन परिश्रम के बल पर और कोविड़ में लाकडाउन के दौरान इन्होंने बीमा धारकों की सेवा की, जिसके बदौलत इन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। श्री गुप्ता विश्वस्तरीय सम्मान पाने वाले शाखा के प्रथम व्यक्ति हैं। शाखा प्रबंधक ने बताया कि एमडीआरटी बनाना बड़े गौरव व सम्मान की बात होती है इससे अमेरिका के मिलियन राउंड ट्रैवल एजेंट की मीटिंग में शामिल होने का अवसर मिलता है। श्री गुप्ता को मंगलवार शाखा खड्डा पर शाखा प्रबंधक पडरौना देवेंद्र कुमार मल्ल के साथ शाखा प्रबंधक खड्डा श्रीनिवास पति मिश्रा सहायक प्रबंधक सुधीर कुमार श्रीवास्तव द्वारा फूलमाला पहनाकर एवम् अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद यूनुस, विकास अधिकारी शैलेश कुमार श्रीवास्तव, विजय शर्मा सहायक प्रशासनिक अधिकारी शत्रुघ्न द्विवेदी, अवधेश सिंह, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, राहुल गुप्ता, संजय गुप्ता एवं शैलेश श्रीवास्तव इत्यादि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking