News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: कोप जंगल में बाघ के विचरण से लोगों में दहशत, बकरी को बनाया निवाला

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 19, 2025  |  11:41 AM

69 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: कोप जंगल में बाघ के विचरण से लोगों में दहशत, बकरी को बनाया निवाला
  • खेत की ओर गए किसान ने देखकर मचाया शोर
  • वन विभाग की टीम कांबिंग में जुटी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के कोप जंगल गांव के छपिया टोले के समीप बाघ के विचरण एवं पदचिन्ह देख लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गुरुवार को बाघ ने एक बकरी को अपना निवाला बना दिया। खौफ एवं भय के साए में लोग रतिजग्गा कर बिताया, लोगों ने वन विभाग को खबर दी। विभाग लोगों से सतर्कता बनाए रखने की अपील की है।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ गांव निवासी नरसिंह कुशवाहा की खेती बारी कोप जंगल के छपिया गांव के सरेह में है। बुधवार को जब वह खेत देखने गए तो सामने कुछ दूर बाघ देख घबरा गए और शोर मचाया तो बाघ झाड़ियों की ओर निकल अदृश्य हो गया। बुधवार की देर रात छपिया निवासी मुकेश पाल के घोट्ठे पर बंधी बकरी को अपना निवाला बना दिया। खबर गांव में फैलते ही दहशत और भय के साए में लोगों ने रतिजग्गा कर रात बिताई। विभाग लोगों को सतर्कता एवं सावधानी बनाए रखने की अपील कर रहा है।

रेंजर अमृता चन्द का कहना है कि पदचिन्ह मिलें हैं, कल से लगातार वन विभाग की टीम वन दरोगा लक्ष्मण प्रसाद, लक्ष्मण ठाकुर सहित की टीम लगातार मौके पर पहुंचकर तलाश में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking