खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के कोप जंगल स्थित पशुपालन विभाग की जमीनों पर वनविभाग की ओर से बृक्षारोपण कार्य होना है। जमीनों पर लोगों का अवैध कब्जा है। खड्डा तहसील क्षेत्र के कानूनगो आरसी गुप्ता व रेंजर बीके यादव की संयुक्त टीम ने जमीनों का चिन्हांकन कर अवैध कब्जेधारियों को जमीन खाली करने का निर्देश दिया है।
शुक्रवार को खड्डा विकास खण्ड के बृहद गो- आश्रय केन्द्र कोपजंगल के वन विभाग की जमीनों पर हुए अवैध कब्जे को चिन्हित करने राजस्व विभाग से कानूनगो आर.सी गुप्ता, लेखपाल संजय गुप्ता, ग्राम प्रधान जशवंत कुशवाहा और वन विभाग के वनक्षेत्राधिकारी वीके यादव, रमेश गुप्ता, लक्ष्मन प्रसाद, वन रक्षक इन्द्रजीत यादव की टीम ने विभाग के जमीनों की पैमाइश कर चिन्हित किया। कानूनगो आर.सी गुप्ता ने बताया कि बृक्षारोपण के लिए सरकारी जमीनों की राजस्व टीम ने पैमाइश कर चिन्हित कर दिया गया है। अवैध कब्जाधारियों को नोटिस देकर जमीन खाली करने के निर्देश दे दिया गया है।
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…