News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा में एग्री जंक्शन कृषि केंद्र दुकान का कृषि मंत्री ने किया औचक निरीक्षण

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 17, 2025  |  8:58 PM

192 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा में एग्री जंक्शन कृषि केंद्र दुकान का कृषि मंत्री ने किया औचक निरीक्षण WhatsApp
Responsive image
  • नेबुआ: प्राइवेट दुकानों का औचक निरीक्षण, खड्डा में अजय ट्रेडर्स, एग्री जंक्शन कृषि केंद्र के स्टाकों की जांच
  • किसी भी कीमत पर कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं-कृषि मंत्री

खड्डा, कुशीनगर। किसान बंधुओं को सुगमता से और बिना किसी अतिरिक्त मूल्य के उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने रविवार को खड्डा कस्बे में स्थित एक दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्राइवेट दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

रविवार को खड्डा कस्बे स्थित एग्री जंक्शन कृषि केंद्र का कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया। दुकान के स्टाक रजिस्टर की जांच की गई और किसानों को निर्धारित मूल्य में खाद बीज उपलब्ध कराने को निर्देशित किया गया। कृषि मंत्री श्री शाही ने बताया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान संयुक्त निदेशक कृषि गोरखपुर मंडल अरविंद सिंह, उपनिदेशक कृषि कुशीनगर एवं जिला कृषि अधिकारी मेनका सिंह एवं ए. आर. कोऑपरेटिव उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking