खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के बगहवा ईनार के समीप सोमवार दोपहर बाद तेज रफ्तार बाइक सवार की टेंकर में जबरदस्त टक्कर हो जाने से उसे गंभीरावस्था में एम्बुलेंस से तुर्कहां सीएचसी पर भर्ती कराया गया जहां डाक्टर ने मौत हो जाने की पुष्टि कर दी।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव निवासी विशाल चौहान 28 वर्ष पुत्र हरिकिशुन खड्डा कस्बे के महाराणा प्रताप चौक से खड्डा नेबुआ मुख्य मार्ग पर मठियां गांव की ओर जा रहा था, अभी ज्यों वह पेट्रोल पंप से आगे बघहवा ईनार के समीप पहुंचा कि अनियंत्रित होकर पानी के टेंकर से जबरदस्त भीड़ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, राहगीरों की मदद से उसे तुर्कहां सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने उसके मौत हो जाने की पुष्टि कर दी। अस्पताल पहुंच पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। मौत की खबर सुनकर परिजनों में चीख पुकार मचा हुआ है।
कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…
कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…
कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…
कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…