News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: नदी पार के किसानों ने पकड़ा कालाबाजारी के लिए जा रही यूरिया, थाने को किया सुपुर्द…आपदा में अवसर की तलाश में हैं जिम्मेदार

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 22, 2025  |  12:08 PM

87 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: नदी पार के किसानों ने पकड़ा कालाबाजारी के लिए जा रही यूरिया, थाने को किया सुपुर्द…आपदा में अवसर की तलाश में हैं जिम्मेदार
  • रेट बढ़ाकर यूरिया के साथ कहीं सल्फर, कहीं दूसरी कीटनाशक शीशी, अन्य खाद देने को कर रहे हैं किसानों को विवश

खड्डा /कुशीनगर। सहकारी गन्ना विकास समिति खड्डा से सोमवार की रात साढ़े दस बजे रात के अंधेरे में चोरी से यूरिया की कालाबाजारी करते गंडक नदी पार के किसानों ने पकड़ लिया। दोनों वाहनों में लदी खाद को थाने पर लेकर पहुंचे। जहां एक ओर किसानों को सुलभ रूप से यूरिया खाद उपलब्ध कराने और किसानों को लेने में पसीने छूट रहे हैं वहीं सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार और कालाबाजारी करने में जिम्मेदार मुनाफे का अवसर तलाश रहे हैं। अब जांच के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठेगा।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

खड्डा सहकारी समिति क्षेत्र के गंडक नदी पार के किसान कई दिनों से खाद के लिए चक्कर काट रहे थे, लेकिन जिम्मेदार टाल मटोल कर रहे थे। किसानों को पता चला कि रात में यूरिया की कालाबाजारी की जा रही है। कुछ किसान सोमवार की रात में छुपकर इसकी निगरानी करने लगे। रात करीब लगभग दस बजे समिति का गोदाम खोलकर टेम्पू व बोलेरो आदि वाहनों में यूरिया लोडकर भेजा जा रहा था तभी किसानों ने पकड़ लिया। मौके पर जुटे किसानों ने रात के अंधेरे में समिति के इस कारनामे का वीडियो बनाकर एक टैम्पो में 11 बोरी यूरिया एवं बोलेरो में छुपाकर रखी यूरिया खाद का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया और पकड़कर थाने को सुपुर्द कर दिया।

थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking