News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: निर्वाचन कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं- एसडीएम उपमा पाण्डेय

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 15, 2021  |  8:26 PM

690 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: निर्वाचन कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं- एसडीएम उपमा पाण्डेय
  • ड्यूटी से लापरवाह पर्यवेक्षकों से स्पष्टीकरण तलब

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। तहसील क्षेत्र के सभी मतदान बूथों पर निर्वाचक नामावली संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम – 2022 कार्य में राजस्व विभाग के लेखपालों को सुपरवाइजर (पर्यवेक्षक) नियुक्त किया गया है। खड्डा एसडीएम उपमा पाण्डेय ने आकस्मिक निरीक्षण में ड्यूटी से बिना बताए गायब होने के प्रकरण पर नाराजगी जताते हुए कड़ा रूख अख्तियार किया है। कार्य को सम्पादित करने में लापरवाह पर्यवेक्षकों के संबंध में तहसीलदार को पत्र लिखकर दो दिवस के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

उप जिलाधिकारी श्रीमती उपमा पांडेय ने तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी को भेजे पत्र में बताया है की 13 नवंबर को विशेष अभियान के तहत निर्वाचक नामावली संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में पूर्व में ही सुपरवाइजर नियुक्त कर बीएलओ से संपर्क कर 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं के फार्म भरने, जेंडर रेशियो, रेसिपी रेशियो को मानक के अनुरूप सही कराने के साथ ही बूथों का निरीक्षण कर सूचना निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराया जाना था परंतु पर्यवेक्षक मनोज कुमार गौतम, पंकज शाह, मैनेजर कुशवाहा, राजीव कुमार, रामचंद्र प्रसाद, विजय कुमार गौतम ने सूचना एआरओ को उपलब्ध नहीं कराई और संपर्क करने पर कई पर्वेक्षकों का मोबाइल स्विच ऑफ था और क्षेत्र में उपस्थित नहीं रहे। एसडीएम ने इस बात पर नाराजगी जताते हुए कड़ा रुख अख्तियार किया है और तहसीलदार को पत्र भेजकर संबंधित से दो दिवस के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय ने बताया कि शासकीय कार्य में आदेशों की अवहेलना पाई गई है। इनमें से कई पर्यवेक्षकों का मोबाइल बंद मिला और क्षेत्र से अनुपस्थित पाए गए जो कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत है। कर्मचारियों की लापरवाही के विरुद्ध स्पष्टीकरण लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking