News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, कार्रवाई में जुटी पुलिस

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 3, 2022  |  8:57 PM

722 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, कार्रवाई में जुटी पुलिस

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के सालिकपुर पुलिस चौकी व पनियहवा पुल के बीच बाइक की ठोकर से एक अधेड़ की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के अकबरपुर निवासी 70 वर्षीय बद्री बिहार के किसी जगह पर झाड़-फूंक के लिए गया था और वहीं से गुरुवार को पैदल लौट रहा था। वह सालिकपुर चौकी के आगे पनियहवा पुल के बीच पहुंचा था कि अनियंत्रित बाइक ने अधेड़ को ठोकर मार दिया और फरार हो गया। ठोकर से घायल होकर गिरने के बाद उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking