News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: वर्ड वाचिंग दिवस पर वनरेंज खड्डा की ओर से खैरी गांव में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 2, 2022  |  6:45 PM

676 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: वर्ड वाचिंग दिवस पर वनरेंज खड्डा की ओर से खैरी गांव में आयोजित हुआ कार्यक्रम
  • रेंजर वीके यादव के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम

खड्डा/कुशीनगर। विश्व आर्द भूमि एवं वर्ड वाचिंग दिवस के अवसर पर बुधवार को खड्डा वन रेंज की ओर से विकास खण्ड खड्डा के खैरी ताल पर वनक्षेत्राधिकारी की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन आदि विषयों पर गहन जानकारी दी गयी।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

खड्डा वनक्षेत्राधिकारी वीके यादव की अगुवाई में खैरी ताल पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए रेंजर ने कहा कि प्रकृति की संरचना में पेड़, पौधे, जीव, जन्तुओं के लिए ताल, पोखरा अति आवश्यक है। खैरी के इस ताल पर प्रति वर्ष प्रवासी पक्षियों के आने का जमावड़ा लगा रहता है वहीं आ‌र्द्रभूमि पारिस्थितिक रूप से विविध पारिस्थितिक तंत्र हैं, जो 40 प्रतिशत जैव विविधता को आश्रय देते हैं।

वे पानी को अवशोषित करते हैं, बाढ़ को नियंत्रित करते हैं, पानी को शुद्ध करते हैं और जल स्तर को रिचार्ज करते हैं। इस अवसर पर वन दरोगा लक्ष्मण गुप्ता, रमेश गुप्ता, वनरक्षक इंद्रजीत, राकेश, प्रधान सूर्यजीत सिंह, चन्द्रभान सिंह, महेन्द्र यादव, दिवाकर यादव, राजू खरवार, शम्भूनाथ गिरी, प्रेम आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking