खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के धनौजी आबादकारी गांव से अपहरण, दुष्कर्म आदि मुकदमें के आरोपित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र के मार्ग दर्शन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय के नेतृत्व में उप निरीक्षक हरिलाल राव, कांस्टेबल इशरार अहमद एवं राहुल कुमार यादव की टीम ने धारा 137 (2), 87 एवं 64 बीएनएस में आरोपी अभियुक्त अजमुल्लाह अंसारी पुत्र ईशा अंसारी निवासी धनौजी आबादकारी थाना खड्डा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
एसएचओ गिरजेश उपाध्याय का कहना है कि लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण एवं दुष्कर्म करने का अभियुक्त अजमुल्लाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…