News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: पुलिस ने नाबालिग बच्चों को महज 4 घंटे में किया बरामद

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 24, 2025  |  7:24 PM

216 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पुलिस ने नाबालिग बच्चों को महज 4 घंटे में किया बरामद WhatsApp
Responsive image

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के लखुआ लखुईं गांव से गायब तीन नाबालिग बच्चों को तत्परता दिखाते हुए महज 4 घंटे में गोरखपुर से सकुशल बरामद करते हुए उन्हें परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। बच्चों को सुरक्षित पाकर स्वजनों की आंखें भर आईं। उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया है।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

थाना क्षेत्र के लखुआ लखुईं निवासी शम्भू यादव पुत्र दिवाकर यादव और दीपक गुप्ता पुत्र शंकर गुप्ता द्वारा गुरुवार को सूचना दी कि उनके पुत्र आयुष यादव उम्र 12 वर्ष, विकास गुप्ता उम्र 15 वर्ष और कुश जायसवाल उम्र 16 वर्ष पुत्र द्वारिका जायसवाल दोपहर करीब 1.30 बजे बजे घर से एक साथ कहीं चले गए हैं, काफी खोजबीन के बाद भी बच्चों का कोई पता नहीं चल सका।

सूचना प्राप्त होने पर खड्डा पुलिस द्वारा तत्काल सर्विलांस टीम की सहायता से सूचना तंत्र विकसित किया गया तथा केवल 4 घंटे के अन्दर गोरखपुर रेलवे स्टेशन से तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया और उन्हें परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking