खड्डा, कुशीनगर। खड्डा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 2 पर गुरुवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला, यात्रियों ने इसकी स्टेशन अधीक्षक को दी। परिजनों की मांग पर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
खड्डा कस्बे के वार्ड संख्या 5 निवासी अजय कुमार जायसवाल 38 वर्ष घूमंतु रुप से रेलवे स्टेशनों पर रोज की भांति इधर उधर घूमकर रात में सो गया, सुबह उसका शव प्लेटफार्म नं. 2 पर पड़ा देखकर सुबह टहलने गये लोगों ने शोर मचाया तो लोग देखने के लिए जमा हो गए। मृतक काफी दिनों से घर पर न जाकर घुमंतू जीवन बीता रहा था, दो भाईयों में सबसे बड़े अजय मानसिक तनाव से ग्रस्त था और ट्रेन से अलग बगल के स्टेशनों पर गुजारा कर जीवन व्यतीत कर रहा। मृतक अपने पीछे पत्नी तीन लड़की एवं एक पुत्र को छोड़ गया है। पारिवार की तंग हाल देखकर उनकी मांग पर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…