News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 11, 2025  |  9:26 PM

80 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
  • गोरखपुर- नरकटियागंज रेलखंड के बंजारीपट्टी अंडरपास के समीप पोल संख्या 317/20 के बीच हुई दुर्घटना
  • मृतक इमाम हसन चार पहिया वाहन का करता था ड्राइवरी

खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड पर शुक्रवार को खड्डा रेलवे स्टेशन से पश्चिम रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव देखकर ट्रेन के ड्राइवर ने स्टेशन अधीक्षक खड्डा को दी। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित शिनाख्त की कार्रवाई की। युवक की पहचान थाना क्षेत्र के शिवदत्त छपरा गांव निवासी इमाम हसन 25 वर्ष के रूप में हुई है।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

खड्डा क्षेत्र के बंजारीपट्टी अंडरपास के समीप शुक्रवार की दोपहर पोल संख्या 317/20 के बीच रेलवे ट्रैक के बीच एक युवक का शव देखकर ट्रेन के ड्राइवर ने स्टेशन अधीक्षक खड्डा को सूचना दी, सूचना पर खड्डा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के शिवदत्त छपरा गांव निवासी इमाम हसन पुत्र नवी रसूल अंसारी 25 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल सहित आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक दो भाईयों में छोटा था। मौत की खबर सुनकर परिजनों में मातम पसरा है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking