खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के सभागार में शनिवार को एसडीएम उपमा पाण्डेय की अध्यक्षता में कोविड़ -19 को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक हुई जिसमें सरकार के मंशानुरूप शत् प्रतिशत वैक्शिनेशन के निर्देश दिये गये। बैठक में अनुपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय तिवारी को स्पष्टीकरण जारी करते हुए नोटिस दिया है। एसडीएम ने शनिवार को ब्लॉक सभागार में कार्यकत्रियों की बैठक करते हुए कहा की कोविड़ महामारी में समाज को सुरक्षित रखने में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने 2 दिन के अंदर डोर टू डोर सर्वे कर वैक्शिनेशन से बचे लोगों का डाटा उपलब्ध कराने और उनको टीकाकरण कराने का निर्देश दिया।
इस दौरान बैठक में सीडीपीओ नौरंगिया, सुपरवाइजर आदि लोग मौजूद रहे। बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय तिवारी की अनुपस्थिति पर एसडीएम श्रीमती पाण्डेय ने काफी नाराजगी जाहिर करते हुए उनके विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…