खड्डा, कुशीनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहाँ में गुरुवार को सुबह 10 बजे से सायं 3:00 बजे तक गोरखपुर स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान गीता वाटिका द्वारा नि:शुल्क कैंसर की प्राथमिक जांच एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस शिविर में कैंसर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सी. पी. अवस्थी द्वारा समाज के दुर्दांत रोग कैंसर के विषय में जांच, प्रशिक्षण एवं इलाज के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा रोगियों को नि:शुल्क दवाई भी वितरित की जाएगी। यह कैंसर शिविर तुर्कहाँ, खड्डा और इसके आस-पास के क्षेत्रों के लोगों के लिए नि:शुल्क कैंसर की प्राथमिक जांच करवाने और कैंसर के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए एक अच्छा अवसर होगा जो कैंसर को कम करने और इसके शुरुआती पहचान की जानकारी होने में मदद करेगा।
अस्पताल प्रवंधन के सचिव उमेश कुमार सिंघानिया ने इस बात की जानकारी और प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपील की है कि शिविर में उपस्थित होकर निःशुल्क परामर्श, जाँच एवं प्रशिक्षण का भरपूर लाभ उठाएं।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…