खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के पकड़ी बृजलाल, हनुमानगंज एवं लक्ष्मीपुर के दर्जनों गन्ना किसानों ने हलका सुपरवाइजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें निलंबित करने और उनके विरुद्ध जांच कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
पकड़ी बृजलाल निवासी नथुनी पाल ने सांसद, विधायक, केन यूनियन चेयरमैन सहित डीसीओ, केन कमिश्नर को सर्किल नं. 8 के दर्जनों काश्तकारों एवं ग्राम प्रधानों के हस्ताक्षर का पत्र भेजते हुए आरोप लगाया है कि हलका सुपरवाइजर राजेश यादव (दिव्यांग) द्वारा गन्ना काश्तकारों को जोत भूमि और सर्वे काटकर धन की मांग की जा रही है जिससे क्षेत्र के लोग आजिज आ गए हैं।
आरोप है कि सर्किल के सभी किसान सुपरवाइजर के मानसिक प्रताड़ना और धन उगाही के शिकार हैं। ग्राम प्रधान पकड़ी बृजलाल किशुना यादव, भैंसहां मोहन, लक्ष्मीपुर आनंद चौहान एवं हनुमानगंज उषा देवी सहित प्रभुनाम, नन्हे, विजय प्रताप सिंह आदि दर्जनों किसानों ने जांच कर निलंबित करने की मांग की है।
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…