News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: तथाकथित डाक्टर के लापरवाही से जच्चा -बच्चा की मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 14, 2025  |  8:21 PM

78 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: तथाकथित डाक्टर के लापरवाही से जच्चा -बच्चा की मौत
  • अस्पताल पर परिजनों का हंगामा, प्रदर्शन
  • बिना रजिस्ट्रेशन संचालित हो रहा था हॉस्पिटल
  • अस्पताल संचालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

खड्डा कुशीनगर। खड्डा नगर स्थित खड्डा -नेबुआ मार्ग पर महाराणा प्रताप चौक पर संचालित विब्रान्त हॉस्पिटल में लापरवाही से इलाज के दौरान 25 वर्षीय महिला आसमा खातून पत्नी सिकंदर और उसके नवजात बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा खड़ा कर दिया और शव को अस्पताल के बाहर रख विरोध प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर आरोपित डाक्टर को हिरासत में ले लिया। एसडीएम एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी की उपस्थिति में अस्पताल को सीज कर दिया गया है। तथाकथित डाक्टर के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर जंगल गांव की निवासिनी आसमां को शुक्रवार रात प्रसव पीड़ा के चलते खड्डा नगर के विब्रान्त हॉस्पिटल लाया गया था। परिजनों के अनुसार रात करीब 11 बजे उसका ऑपरेशन किया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा है और मां-बच्चा दोनों ठीक हैं। लेकिन कुछ ही देर में अस्पताल कर्मियों का व्यवहार बदल गया और बहानेबाजी शुरू हो गई। डॉक्टरों ने ब्लड की व्यवस्था जिला अस्पताल से करने की बात कही और पैसों की मांग शुरू कर दी। जब आसमा की हालत और बिगड़ने लगी तो अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों से कहा कि महिला को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाना होगा, लेकिन हकीकत में न तो उसे सही इलाज दिया गया, न ही ले जाया गया।

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर सैयद स्वयं हॉस्पिटल का चिकित्सक बता रहा था उसके द्वारा प्रसूति आसमा और उसके बच्चे को जिंदा बताते हुए कुछ घंटे तक प्राइवेट वाहन में ही रखकर अस्पताल के आस-पास चक्कर लगवाया जाता रहा परिजनों को लगातार झूठा दिलासा दिया जाता रहा कि जच्चा और बच्चा दोनों ठीक हैं, चिंता की कोई बात नहीं। जब परिजनों को शक हुआ और उन्होंने सख्ती से सवाल किया तो डॉक्टर सैयद खुद गाड़ी से उतरकर भागने की कोशिश करने लगा। इस पर परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर सैयद को हिरासत में ले लिया। जांच में सामने आया है कि विब्रान्त हॉस्पिटल बिना किसी पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित हो रहा था अस्पताल पर न तो प्रशिक्षित डॉक्टर तैनात थे और न ही प्रसव जैसी गंभीर प्रक्रिया के लिए आवश्यक सुविधाएं मौजूद रहीं। सवाल यह उठता है कि आखिरकार तथाकथित बिना रजिस्ट्रेशन के अनुभवहीन फर्जी झोलाछाप डॉक्टरों के लापरवाही से फर्जी अस्पतालों पर हो रही मौतों का जिम्मेदार कौन है। शोक में डूबे परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि डॉक्टर सैयद और इस अवैध हॉस्पिटल के अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

फिलहाल खड्डा थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर सैयद को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। एसडीएम मोहम्मद जफर एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.पीएन गुप्ता ने उक्त हॉस्पिटल को सीज कर दिया है। इस संबंध में एसएचओ खड्डा हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि अस्पताल संचालक सैयद के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

उप जिलाधिकारी खड्डा मोहम्मद जफर का कहना है कि अस्पताल बिना पंजीकरण का संचालित हो रहा था और नियमानुसार अस्पताल के संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मामले में दोषियों को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking