खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी श्रीमती उपमा पाण्डेय के नेतृत्व में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया है। समाधान दिवस में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 49 मामले आये जिनमें 4 फरियादियों की समस्या का मौके पर समाधान कर दिया गया।
शनिवार को तहसील मुख्यालय में आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय के समक्ष पुलिस, राजस्व सहित अन्य समस्याओं से संबंधित कुल 49 मामले आये जिसमें से कुल 4 मामले को मौके से निस्तारित कर दिया गया शेष 45 मामलों को संबंधित विभाग को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान तहसीलदार दिनेश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी राजीव मोहन मिश्रा, खण्ड शिक्षा अधिकारी हिमांशु सिंह सहित पुलिस व राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…
कुशीनगर। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।…