News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: पनियहवा के सामाजिक कुम्भ स्थल पर हुआ दीपदान, संतो ने की आरती

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 31, 2022  |  8:51 PM

465 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पनियहवा के सामाजिक कुम्भ स्थल पर हुआ दीपदान, संतो ने की आरती

खड्डा/कुशीनगर। छितौनी- बगहा रेल पुल स्थित मां नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर मौनी अमावस्या के पूर्व संध्या पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजन समिति के संरक्षक रामनयन दास ने नारायणी के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

आयोजन समिति के संरक्षक रामनयन दास ने कहा कि हिमालय के धौलागिरी पर्वत से सप्त गंडक स्थान पर प्रकट होकर गण्डकी नदी मुक्तिनाथ भैरवहवा कुशीनगर आदि में प्रवाहित होती है। यह नदी सोनपुर पटना के पास गंगा नदी में समाहित हो जाती है। हिमालय के मध्य भाग में शालिग्राम शिखर है । यह शिखर शालिग्राम पर्वत तथा मुक्तिधाम के नाम से प्रसिद्ध है। जिसमें शालिग्राम (ठाकुर जी) शिला प्रचूर मात्रा में पाई जाती हैं। जिससे इस नदी को शालीग्रामी भी कहते हैं। सामाजिक कुम्भ के संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि विगत वर्ष से मां नारायणी सामाजिक कुंभ का भव्य आयोजन होता रहा है।

इस वर्ष कोरोना के पाबंदियों के कारण बड़ा आयोजन नही किया गया है। दीपदान के अवसर पर महन्थ प्रह्लाद दास, ब्रह्मदेव तिवारी , विकास सिंह, रामप्यारे दास, राजू सिंह, देवेंद्र मल्ल, प्रभाकर पाण्डेय, करन यादव, भुआल गोड़, राजू सिंह, अजय मिश्र, मनोज शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking