News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: नगर पंचायत बोर्ड की सोमवार को नहीं हो सकी बैठक, सभासदों ने किया बरिष्ठ लिपिक पर कार्रवाई की मांग

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 27, 2021  |  8:07 PM

824 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: नगर पंचायत बोर्ड की सोमवार को नहीं हो सकी बैठक, सभासदों ने किया बरिष्ठ लिपिक पर कार्रवाई की मांग

खड्डा/कुशीनगर। पूर्व सूचना के बाद भी नगर पंचायत खड्डा की बोर्ड की बैठक सोमवार को नहीं हो सकी। सभासदगण नगरपंचायत कार्यालय पहुँचे तो अधिशासी अधिकारी और वरिष्ठ लिपिक सहित अन्य कर्मचारी कार्यालय बन्द करके गायब नजर आये। जिसकी जानकारी सभासदों ने जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से दी।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

सभासदों के उच्च अधिकारियों के शिकायत के बाद अधिशासी अधिकारी देवेश मिश्रा कार्यालय पहुँचे और सभासदो को बैठक कराने का आश्वासन दिया लेकिन वरिष्ठ लिपिक राजेन्द्र गुप्ता के अनुपस्थिति की वजह बैठक नहीं हो सकी। सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर लिपिक पर कार्रवाई की मांग की है। देर शाम तक सभासद नगर पंचायत कार्यालय पर बैठे रहे। सूचना के बाद भी नियति तिथि को बोर्ड की बैठक न हो पाना कहीं न कहीं विवादों का और बल दे रहा है और कई अनुत्तरित सवाल खड़ा कर रहा है।

इस दौरान सभासद संतोष तिवारी, मधोक गुप्ता, विनोद यादव, इन्दू देवी, पशुपतिनाथ, भगवती पाण्डेय, अनिल, प्रिंस मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking